Wednesday, 10 June 2026
पंजाब
Punjab News: लुधियाना के बाद अमृतसर में दो नाबालिग लड़कियां लापता, परिवार में मचा हड़कंप
डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab News: पंजाब (Punjab) में लड़कियों के लापता होने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। बीते दिनों पंजाब के जिला लुधियाना में 9 लड़कियों के लापता होने से हड़कंप मच गया था। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि अमृतसर से 2 नाबालिग बहनें लापता हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर-फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित बाबा दीप सिंह कॉलोनी की रहने वाली 2 नाबालिग बहनें अचानक लापता हो गई हैं। इन लड़कियों के पिता मनोज कुमार ने बताया कि वे दोनों कोचिंग के लिए कंप्यूटर सैंटर जाती थीं। जहां उनका फाइनल पेपर था और दोपहर 3 बजे के करीब घर से निकली थीं।
अमृतसर से 2 नाबालिग बहनें लापता[/caption]
पुलिस को दी सूचना
पिता ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी रोजी को कोचिंग सैंटर छोड़ने के लिए छोटी बेटी गई थी, मगर कुछ देर बाद कोचिंग सैंटर से फोन पर सूचना मिली कि उनकी लड़की पेपर देने के लिए नहीं पहुंची। इसके बाद उन्होंने दोनों लड़कियों को ढूंढना शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। [caption id="attachment_20450" align="alignnone" width="1200"]
अमृतसर से 2 नाबालिग बहनें लापता[/caption]