Skip to content

Punjab News: लुधियाना के बाद अमृतसर में दो नाबालिग लड़कियां लापता, परिवार में मचा हड़कंप

Missing
Missing
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में लड़कियों के लापता होने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। बीते दिनों पंजाब के जिला लुधियाना में 9 लड़कियों के लापता होने से हड़कंप मच गया था। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि अमृतसर से 2 नाबालिग बहनें लापता हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर-फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित बाबा दीप सिंह कॉलोनी की रहने वाली 2 नाबालिग बहनें अचानक लापता हो गई हैं। इन लड़कियों के पिता मनोज कुमार ने बताया कि वे दोनों कोचिंग के लिए कंप्यूटर सैंटर जाती थीं। जहां उनका फाइनल पेपर था और दोपहर 3 बजे के करीब घर से निकली थीं।

पुलिस को दी सूचना

पिता ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी रोजी को कोचिंग सैंटर छोड़ने के लिए छोटी बेटी गई थी, मगर कुछ देर बाद कोचिंग सैंटर से फोन पर सूचना मिली कि उनकी लड़की पेपर देने के लिए नहीं पहुंची। इसके बाद उन्होंने दोनों लड़कियों को ढूंढना शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। [caption id="attachment_20450" align="alignnone" width="1200"] अमृतसर से 2 नाबालिग बहनें लापता अमृतसर से 2 नाबालिग बहनें लापता[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

दोनों लड़कियां 14 और 17 साल की बताई जा रही हैं। पीड़ितों के परिवार ने बताया कि घटना को 2 दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन लड़कियां अभी भी लापता हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के सभी सदस्य बहुत चिंतित हैं और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज की जांच

वहीं पुलिस ने परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इलाके और संभावित रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। इसके साथ ही, लड़कियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें तैनात की गई हैं।