Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी का कहर, 9 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी, कल से बदलेगा मौसम

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के नौ अन्य जिलों में लू चलने की आशंका है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 11 जून से मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 11 जून से मौसम में बदलाव आएगा। लू के अलावा, कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा रहेगी। राज्य में तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है।

अब तक का सबसे अधिक तापमान

बठिंडा में उच्चतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो जून माह में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। सभी जिलों में तापमान 40.0 से 46.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। [caption id="attachment_7219" align="alignnone" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मौसम विभाग अनुसार, राजस्थान की सीमा से लगे फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर जिलों के कुछ क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है। मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

पंजाब नहीं पहुंचा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अभी तक पंजाब नहीं पहुंचा है। 11 जून के बाद पश्चिमी विक्षोभ और निम्न दबाव के प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मानसून के जून के आखिरी सप्ताह के आसपास पंजाब पहुंचने की उम्मीद है।