Skip to content

Gwalior Truck Accident: दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत; 32 घायल

ग्वालियर में शनिवार देर रात चीनौर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हैं। घायलों में दो पुलिसकर्मी शामिल हैं और सात की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Gwalior Truck Accident: दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत; 32 घायल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, ग्वालियर (मध्य प्रदेश)। Gwalior Truck Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हो गए। हादसे में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायलों में सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे चीनौर रोड पर ढलान के पास हुआ। सभी श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया।

ट्रक ने सड़क किनारे लगी दुकानों को भी टक्कर मारते हुए मंदिर के एंट्री गेट को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मंदिर की दीवार ढह गई और आसपास अफरा-तफरी मच गई।

मलबे में दबे 40 से 50 लोग

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि मंदिर की दीवार गिरने से करीब 40 से 50 लोग मलबे में दब गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

घायलों को निकालकर अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया गया। हादसे में कुल 13 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि 32 लोग घायल बताए गए हैं।

कलेक्टर ने दी हादसे की जानकारी

ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान के मुताबिक, यह हादसा शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे चीनौर रोड पर ढलान के पास हुआ। हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन की ओर से घायलों के उपचार और राहत कार्यों पर ध्यान दिया जा रहा है।