डेली संवाद, साउथ अफ्रीका।
Shooting Incident: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पूर्व में क्लीवलैंड में ताबड़तोड़ गोलियां चली है जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए है।
मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के जोहान्सबर्ग के पूर्व में क्लीवलैंड में बंदूकधारियों की गोलीबारी में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
अलग-अलग जगहों पर कई पीड़ित मिले
पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर शाम करीब 11:10 बजे जंपर्स अनौपचारिक बस्ती में गोलीबारी की सूचना मिलने पर अधिकारी वहां पहुंचे, जहां उन्हें इलाके में अलग-अलग जगहों पर कई पीड़ित मिले। आठ पुरुषों और तीन महिलाओं को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।
[caption id="attachment_20454" align="alignnone" width="1200"]
South Africa Shooting Incident[/caption]
वहीं बाद में अस्पताल में एक और पीड़ित की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 10 से ज्यादा संदिग्धों को कथित तौर पर एक सफेद टोयोटा क्वांटम गाड़ी से बस्ती के पास उतारा गया था। बताया जा रहा है कि हमलावर दो रास्तों से अंदर घुसे और इलाके में घूमते हुए निवासियों पर गोलियां चलाईं और फिर उसी गाड़ी में बैठकर भाग गए।
वहीं हमले के पीछे मकसद के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है और अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अधिकारियों ने संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है और लोगों से जानकारी देने की अपील की है।