Skip to content

Gold-Silver Price: सोने के दामों में आई भारी गिरावट, चांदी की कीमतें भी लुढ़की, जाने आज के रेट्स

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। एमसीएक्स (MCX) पर सोना 1.50 लाख रुपए के अहम स्तर से नीचे फिसल गया, जबकि चांदी भी 2.35 लाख रुपए के नीचे पहुंच गई। बता दे कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव, अमेरिकी अर्थव्यवस्था के मजबूत आंकड़े और ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख के बीच कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ गया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर भारतीय घरेलू बाजार तक साफ दिखाई दे रहा है।

घरेलू बाजार में असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 1.25 फीसदी टूटकर 4,232 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी 65 डॉलर के स्तर पर पहुंच गई। घरेलू बाजार में इसका असर और ज्यादा देखने को मिला। [caption id="attachment_13206" align="aligncenter" width="1200"] Gold-Silver Price Gold-Silver Price[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

एमसीएक्स (MCX) पर सोने में करीब 2,900 रुपए और चांदी में 5,100 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना 1.48 फीसदी टूटकर 1,50,180 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं जुलाई डिलीवरी वाली चांदी करीब 1 फीसदी टूटकर 2,36,284 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। इसमें 2,244 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान चांदी का हाई 2,37,687 रुपए और लो 2,33,400 रुपए रहा।