Skip to content

Punjab News: पंजाब में तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत

Accident News
Accident News
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मानसा। Punjab News: पंजाब (Punjab) में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि मानसा में भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें 2 युवकों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के मानसा के भीखी के पास बहादुर सिंह वाला ड्रेन पुल के निकट एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना ट्रॉले की टक्कर से हुई। [caption id="attachment_20459" align="alignnone" width="1200"] मानसा में भीषण सड़क हादसा मानसा में भीषण सड़क हादसा[/caption]

गांव की ओर जा रहे थे

वहीं मृतकों की पहचान हमीरगढ़ ढप्पई निवासी सुखवीर सिंह (18) पुत्र मक्खन सिंह और रणिंदर सिंह (18) पुत्र छिंदा सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मोटरसाइकिल पर हमीरगढ़ ढप्पई गांव की ओर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसी दौरान एक ट्रॉले ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है।