Wednesday, 10 June 2026
दुनिया
Shooting Incident: ताबड़तोड़ गोलियां से दहला साउथ अफ्रीका, 12 से ज्यादा लोगों की मौत और 9 घायल
डेली संवाद, साउथ अफ्रीका।
Shooting Incident: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पूर्व में क्लीवलैंड में ताबड़तोड़ गोलियां चली है जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए है।
मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के जोहान्सबर्ग के पूर्व में क्लीवलैंड में बंदूकधारियों की गोलीबारी में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
South Africa Shooting Incident[/caption]
अलग-अलग जगहों पर कई पीड़ित मिले
पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर शाम करीब 11:10 बजे जंपर्स अनौपचारिक बस्ती में गोलीबारी की सूचना मिलने पर अधिकारी वहां पहुंचे, जहां उन्हें इलाके में अलग-अलग जगहों पर कई पीड़ित मिले। आठ पुरुषों और तीन महिलाओं को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। [caption id="attachment_20454" align="alignnone" width="1200"]
South Africa Shooting Incident[/caption]