ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 09 September 2025

US Visa: अमेरिका ने भारतीयों को दिया बड़ा झटका, वीजा इंटरव्यू नियमों में किया बदलाव

US Visa
US Visa
डेली संवाद, अमेरिका। US Visa: अमेरिका (America) की ट्रंप सरकार आए दिन भारतीयों को झटके पर झटका दे रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिका ( America ) ने अपने गैर-आप्रवासी वीज़ा (NIV) नियमों में बड़ा बदलाव किया है।

दूसरे देश में नहीं सकेंगे इंटरव्यू

मिली जानकारी के मुताबिक अब सभी आवेदकों को वीजा इंटरव्यू (Visa Interview) अपने नागरिकता वाले देश या कानूनी निवास स्थान पर ही देना होगा। इसका मतलब यह हुआ कि भारतीय नागरिक अब थाईलैंड (Thailand), सिंगापुर (Singapore) या जर्मनी (Germany) जैसे देशों में जाकर B1 (व्यावसायिक) या B2 (पर्यटक) वीजा (Visa) के लिए इंटरव्यू (Interview) नहीं दे सकेंगे। [caption id="attachment_75238" align="alignnone" width="1200"] America News America News[/caption]

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

ये फैसला उन लोगों के लिए चिंता है जो दूसरे देशों में जाकर जल्दी अपॉइंटमेंट (Appointment) लेते है। अब इस नए आदेश के बाद भारतीय किसी दूसरे देश का सहारा लेकर जल्दी में अपॉइंटमेंट नहीं ले सकेंगे। अमेरिकी (America) विदेश विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नए वीजा (Visa) नियम वैश्विक स्तर पर लागू किए जाएंगे। [caption id="attachment_74026" align="alignnone" width="1200"] America Visa America Visa[/caption] बयान में कहा गया है, "तत्काल प्रभाव से विदेश विभाग ने गैर-अप्रवासी वीजा आवेदकों के लिए नियमों को अपडेट कर दिया है। अब आवेदकों को अपने देश या कानूनी निवास स्थान से अमेरिकी दूतावास (America Embassy) में वीजा इंटरव्यू (Visa Interview) के लिए अपॉइंटमेंट लेना होगा।"