US Visa: अमेरिका ने भारतीयों को दिया बड़ा झटका, वीजा इंटरव्यू नियमों में किया बदलाव

Muskaan Dogra
2 Min Read
US Visa
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमेरिका। US Visa: अमेरिका (America) की ट्रंप सरकार आए दिन भारतीयों को झटके पर झटका दे रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिका (America) ने अपने गैर-आप्रवासी वीज़ा (NIV) नियमों में बड़ा बदलाव किया है।

दूसरे देश में नहीं सकेंगे इंटरव्यू

मिली जानकारी के मुताबिक अब सभी आवेदकों को वीजा इंटरव्यू (Visa Interview) अपने नागरिकता वाले देश या कानूनी निवास स्थान पर ही देना होगा। इसका मतलब यह हुआ कि भारतीय नागरिक अब थाईलैंड (Thailand), सिंगापुर (Singapore) या जर्मनी (Germany) जैसे देशों में जाकर B1 (व्यावसायिक) या B2 (पर्यटक) वीजा (Visa) के लिए इंटरव्यू (Interview) नहीं दे सकेंगे।

America News
America News

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

ये फैसला उन लोगों के लिए चिंता है जो दूसरे देशों में जाकर जल्दी अपॉइंटमेंट (Appointment) लेते है। अब इस नए आदेश के बाद भारतीय किसी दूसरे देश का सहारा लेकर जल्दी में अपॉइंटमेंट नहीं ले सकेंगे। अमेरिकी (America) विदेश विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नए वीजा (Visa) नियम वैश्विक स्तर पर लागू किए जाएंगे।

America Visa
America Visa

बयान में कहा गया है, “तत्काल प्रभाव से विदेश विभाग ने गैर-अप्रवासी वीजा आवेदकों के लिए नियमों को अपडेट कर दिया है। अब आवेदकों को अपने देश या कानूनी निवास स्थान से अमेरिकी दूतावास (America Embassy) में वीजा इंटरव्यू (Visa Interview) के लिए अपॉइंटमेंट लेना होगा।”

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *