ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 14 July 2025

America News: वीजा मिलने के बाद भी लटकी रहेगी खतरे की तलवार, अमेरिका ने अपनाया सख्त रुख, जारी की एडवाइजरी

America News
America News
डेली संवाद, अमेरिका। America News: अमेरिका (America) की ट्रंप सरकार आए दिन भारतीयों को झटके दे रही है। आए दिन ट्रंप सरकार कड़े नियम लेकर आ रही है जिससे भारतीयों की मुश्किलें बढ़ रही है।

वीज़ा मिलने के बाद भी जांच जारी

बता दे कि अमेरिका ( America ) लगातार बढ़ रही प्रवासियों की संख्या के बाद सख्त रुख अपनाए हुए है। यही कारण है कि वह अपने वीजा नीति में भी कई तरह के बदलाव कर रहा है। भारत में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने स्पष्ट किया है कि वीज़ा (Visa) मिलने के बाद भी जांच जारी रहती है। [caption id="attachment_23613" align="alignnone" width="800"] America News America News[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम यदि कोई व्यक्ति अमेरिकी कानूनों और आव्रजन नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसका वीज़ा (Visa) रद्द कर दिया जाएगा और उसे देश से निकाल दिया जाएगा। भारत में अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वीजा जारी होने के बाद अमेरिकी वीजा की जांच बंद नहीं होती है। इसके साथ ही कहा कि "हम वीजा धारकों की लगातार जांच करते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे सभी अमेरिकी कानूनों और आव्रजन नियमों का पालन कर रहे हैं और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो हम उनके वीजा रद्द कर देंगे और उन्हें देश से निकाल देंगे।" [caption id="attachment_4122" align="alignnone" width="800"] USA Visa USA Visa[/caption] इसके साथ ही साफ किया गया कि सोशल मीडिया जानकारी का खुलासा करना भी अनिवार्य है। यह कदम अवैध प्रवेश को रोकने के लिए उठाया गया है। वीजा (Visa) आवेदकों को सावधानी बरतने और सभी नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।