वीज़ा मिलने के बाद भी जांच जारी
बता दे कि अमेरिका ( America ) लगातार बढ़ रही प्रवासियों की संख्या के बाद सख्त रुख अपनाए हुए है। यही कारण है कि वह अपने वीजा नीति में भी कई तरह के बदलाव कर रहा है। भारत में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने स्पष्ट किया है कि वीज़ा (Visa) मिलने के बाद भी जांच जारी रहती है। [caption id="attachment_23613" align="alignnone" width="800"]
America News[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
यदि कोई व्यक्ति अमेरिकी कानूनों और आव्रजन नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसका वीज़ा (Visa) रद्द कर दिया जाएगा और उसे देश से निकाल दिया जाएगा। भारत में अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वीजा जारी होने के बाद अमेरिकी वीजा की जांच बंद नहीं होती है।
इसके साथ ही कहा कि "हम वीजा धारकों की लगातार जांच करते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे सभी अमेरिकी कानूनों और आव्रजन नियमों का पालन कर रहे हैं और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो हम उनके वीजा रद्द कर देंगे और उन्हें देश से निकाल देंगे।" [caption id="attachment_4122" align="alignnone" width="800"]U.S. visa screening does not stop after a visa is issued. We continuously check visa holders to ensure they follow all U.S. laws and immigration rules – and we will revoke their visas and deport them if they don’t. pic.twitter.com/jV1o6ETRg4
— U.S. Embassy India (@USAndIndia) July 12, 2025
USA Visa[/caption]
इसके साथ ही साफ किया गया कि सोशल मीडिया जानकारी का खुलासा करना भी अनिवार्य है। यह कदम अवैध प्रवेश को रोकने के लिए उठाया गया है। वीजा (Visa) आवेदकों को सावधानी बरतने और सभी नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।