Saturday, 27 June 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार, 10 पिस्तौल और कारतूस बरामद
डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab News: पंजाब (Punjab) में पुलिस ने सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस द्वारा चार आरोपियों को हथियारों समेत गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और 10 अत्याधुनिक पिस्तौल के साथ 9 जिंदा कारतूस बरामद किए।