Skip to content

Punjab News: पंजाब में सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार, 10 पिस्तौल और कारतूस बरामद

पंजाब में सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़
पंजाब में सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में पुलिस ने सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस द्वारा चार आरोपियों को हथियारों समेत गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और 10 अत्याधुनिक पिस्तौल के साथ 9 जिंदा कारतूस बरामद किए।

विदेशी तस्कर के निर्देशों पर काम कर रहे आरोपी

प्रारंभिक जांच से जानकारी मिली है कि गिरफ्तार आरोपी विदेशी तस्कर के निर्देशों पर काम कर रहे थे और आपराधिक तत्वों को आगे आपूर्ति करने के लिए सीमा पार मार्गों के माध्यम से अवैध हथियारों की खेप प्राप्त कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस मामले में थाना छेहरटा और थाना मकबूलपुरा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार कहां से आए, किन-किन लोगों तक पहुंचाए जाने थे और इस तस्करी गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।