Wednesday, 08 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: पंजाब में ISI समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल समेत 3 गिरफ्तार
डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab News: पंजाब (Punjab) में पुलिस द्वारा ISI समर्थित तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने की खबर सामने आ रही है। इस दौरान पुलिस ने 3 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर (Amritsar) की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने एक अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 6 हैंड ग्रेनेड और 12 अवैध पिस्तौल बरामद किए हैं।