Skip to content

Punjab News: पंजाब में ISI समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल समेत 3 गिरफ्तार

पंजाब में ISI समर्थित तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़
पंजाब में ISI समर्थित तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में पुलिस द्वारा ISI समर्थित तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने की खबर सामने आ रही है। इस दौरान पुलिस ने 3 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर (Amritsar) की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने एक अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 6 हैंड ग्रेनेड और 12 अवैध पिस्तौल बरामद किए हैं।

शांति भंग करने का उद्देश्य

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी विदेश स्थित एक तस्कर के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जिसे आईएसआई और विदेश स्थित बीकेआई के गुर्गों का समर्थन प्राप्त था, और उन्होंने पंजाब में सार्वजनिक शांति भंग करने के उद्देश्य से गतिविधियों को अंजाम देने के लिए खेप प्राप्त की थी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस मामले में अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाने में हथियार अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य लोग कौन हैं और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।