Skip to content

Punjab News: मावां-धीयां सत्कार योजना को लेकर सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

Bhagwant Mann
Bhagwant Mann
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि 'मावा धीयां सत्कार योजना' के तहत महिलाओं के बैंक खातों में सहायता राशि ट्रांसफर कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने योजना के जरिए महिलाओं से किया गया अपना वादा पूरा किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महिलाओं से अपील की है कि वे मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत अपना फॉर्म जरूर भरें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वोटर लिस्ट में नाम दर्ज रहना बेहद जरूरी है।

महिलाओं से अपील

वहीं अगर कोई व्यक्ति SIR फॉर्म जमा नहीं करता है तो उसका नाम मतदाता सूची से हट सकता है, जिससे उसे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत आ सकती है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि समय रहते फॉर्म भरें और जरूरत पड़ने पर अपने इलाके के वालंटियर की मदद लें।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

भगवंत मान ने बताया कि जिन महिलाओं ने 25 जून के बाद इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है, उन्हें 1 अगस्त को तीन महीने की राशि जारी की जाएगी। इसमें जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने की राशि शामिल होगी। वहीं, 25 जून तक आवेदन करने वाली महिलाओं को पहले ही तीन महीनों की राशि एडवांस में दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं के कल्याण और आर्थिक मजबूती के लिए लगातार योजनाएं चला रही है।