Skip to content

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के 6 मामलों में 6 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

Vigilance Bureau
Vigilance Bureau
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अपने अभियान के तहत जून माह के दौरान 6 अलग-अलग ट्रैप मामलों में रिश्वत लेते हुए पांच सरकारी अधिकारियों तथा एक निजी व्यक्ति को रंगे हाथों काबू करने में सफलता प्राप्त की है। आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो ने इस अवधि के दौरान सरकारी कर्मचारियों तथा सभी क्षेत्रों से भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए अपने प्रयास पूरी दृढ़ता से जारी रखे हैं।

सभी दोषियों को 5-5 वर्ष के कारावास

प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने पिछले महीने विभिन्न सक्षम न्यायालयों में विजिलेंस के 15 मामलों से संबंधित चालान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने आगे बताया कि 15 आरोपियों के विरुद्ध 9 आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए हैं, जिनमें 13 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

अधिक जानकारी साझा करते हुए प्रवक्ता ने कहा कि पिछले महीने एक सक्षम न्यायालय ने ब्यूरो द्वारा दर्ज एवं पैरवी किए गए एक रिश्वतखोरी मामले में फैसला सुनाते हुए छह व्यक्तियों को दोषी ठहराया। न्यायालय ने सभी दोषियों को 5-5 वर्ष के कारावास तथा 27,000 रुपये से 31,000 रुपये तक के जुर्माने की सजा सुनाई।