Skip to content

Haryana News: हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, सीएम नायब सैनी ने किसानों से किया मिट्टी बचाने का आह्वान

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: पंचकूला में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों से संवाद किया और प्राकृतिक खेती को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने वर्ष 2022 में प्राकृतिक खेती योजना की शुरुआत की थी, जो किसान, प्रकृति और भविष्य को जोड़ने वाला एक नया विकास मॉडल है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती को लेकर किसानों में जागरूकता बढ़ रही है। अब तक करीब 2 लाख किसानों ने 3 लाख एकड़ भूमि का प्राकृतिक खेती के लिए पंजीकरण कराया है, जबकि वर्ष 2025-26 में ही 20,727 एकड़ क्षेत्र में प्राकृतिक खेती की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रही है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों से अपनी मिट्टी को स्वस्थ रखने और प्राकृतिक खेती अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल पर्यावरण संरक्षण में मददगार है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी बेहतर कृषि व्यवस्था तैयार करने का माध्यम है।