Wednesday, 07 October 2026
पंजाब
Amritsar News: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से बन रहे कार्मिशयल कांप्लेक्स पर चला बुलडोजर, 9 दुकाने ध्वस्त
डेली संवाद, अमृतसर। Amritsar Municipal Corporation Action: अमृतसर में नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम कमिश्नर के निर्देश पर बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने मोहिनी पार्क में निर्माणाधीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, उक्त कॉम्प्लेक्स में करीब 9 दुकानों का निर्माण किया जा रहा था। नगर निगम (Municipal Corporation) की टीम ने निर्माण को अवैध पाए जाने के बाद कार्रवाई करते हुए पूरे कॉम्प्लेक्स के निर्माणाधीन हिस्से को गिरा दिया।
कमिश्नर के आदेश पर हुई कार्रवाई
नगर निगम अमृतसर (Municipal Corporation Amritsar) के कमिश्नर के निर्देश के बाद ATP सुखदेव वशिष्ठ के नेतृत्व में बिल्डिंग ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अवैध रूप से किए जा रहे कमर्शियल निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान विवेक मित्तल, अमन और रविन्द्र समेत बिल्डिंग ब्रांच के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। नगर निगम की टीम ने मौके पर निर्माण कार्य को रुकवाने के बाद बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।
अवैध निर्माण के खिलाफ निगम की कार्रवाई
नगर निगम (Municipal Corporation) की इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से कमर्शियल निर्माण करने वालों में हलचल देखने को मिली। निगम अधिकारियों के मुताबिक, बिना जरूरी अनुमति या बिल्डिंग नियमों का पालन किए किए जा रहे निर्माण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
मोहिनी पार्क में हुई इस कार्रवाई के बाद नगर निगम (Municipal Corporation) की बिल्डिंग ब्रांच की ओर से शहर में अन्य संदिग्ध और अवैध निर्माणों की भी जांच किए जाने की संभावना है।