Saturday, 23 August 2025
देश
Anil Ambani: अनिल अंबानी के ठिकानों पर CBI की बड़ी रेड, जाने क्या है मामला
डेली संवाद, नई दिल्ली। Anil Ambani:
इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि CBI ने आज अनिल अंबानी (Anil Ambani) के रिलायंस ग्रुप के कई ठिकानों पर छापेमारी की है।
CBI Raid[/caption]
Fraud[/caption]
बैंक फ्रॉड मामले में रेड
मिली जानकारी के मुताबिक अनिल अंबानी ( Anil Ambani ) के रिलायंस ग्रुप के कई ठिकानों पर आज CBI ने रेड की है। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने ये रेड बैंक फ्रॉड मामले में की है। इसके साथ ही अनिल अंबानी पर CBI ने FIR भी दर्ज की है। [caption id="attachment_82597" align="alignnone" width="1200"]
CBI Raid[/caption]
यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
बताया जा रहा है कि CBI की एक टीम ने अनिल अंबानी (Anil Ambani) के आवास और कार्यालय से जुड़े कई ठिकानों की तलाशी ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये रेड यस बैंक (Yes Bank) से लिए 17,000 करोड़ रुपए के लोन धोखाधड़ी मामले में की गई है।कई कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज
सीबीआई ने इस मामले में Yes Bank और रिलायंस समूह की कई कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि Yes Bank के संस्थापक राणा कपूर और अन्य आरोपियों ने आपराधिक साजिश रचकर रिलायंस समूह की कंपनियों को लगभग रू17,000 करोड़ का कर्ज दिया। [caption id="attachment_77510" align="alignnone" width="1200"]
Fraud[/caption]