डेली संवाद, नई दिल्ली। Anil Ambani:
इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि CBI ने आज अनिल अंबानी (Anil Ambani) के रिलायंस ग्रुप के कई ठिकानों पर छापेमारी की है।
बैंक फ्रॉड मामले में रेड
मिली जानकारी के मुताबिक अनिल अंबानी (
Anil Ambani
) के रिलायंस ग्रुप के कई ठिकानों पर आज CBI ने रेड की है। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने ये रेड बैंक फ्रॉड मामले में की है। इसके साथ ही अनिल अंबानी पर CBI ने FIR भी दर्ज की है।
[caption id="attachment_82597" align="alignnone" width="1200"]
CBI Raid[/caption]
बताया जा रहा है कि CBI की एक टीम ने अनिल अंबानी (Anil Ambani) के आवास और कार्यालय से जुड़े कई ठिकानों की तलाशी ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये रेड यस बैंक (Yes Bank) से लिए 17,000 करोड़ रुपए के लोन धोखाधड़ी मामले में की गई है।
कई कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज
सीबीआई ने इस मामले में Yes Bank और रिलायंस समूह की कई कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि Yes Bank के संस्थापक राणा कपूर और अन्य आरोपियों ने आपराधिक साजिश रचकर रिलायंस समूह की कंपनियों को लगभग रू17,000 करोड़ का कर्ज दिया।
[caption id="attachment_77510" align="alignnone" width="1200"]
Fraud[/caption]
बैंक को हुआ भारी वित्तीय नुकसान
इसके बाद इन लोन्स को कथित तौर पर फर्जी कंपनियों और ग्रुप की अन्य इकाइयों में डायवर्ट किया गया। सीबीआई का मानना है कि इस धोखाधड़ी से यस बैंक को भारी वित्तीय नुकसान हुआ और बैंक की साख पर भी गहरा असर पड़ा।