Skip to content

Punjab News: अवैध खनन के विरुद्ध विभाग की बड़ी कार्रवाई, खनन में इस्तेमाल की जा रही मशीन और टिपर काबू; परचा दर्ज

पंजाब के मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज कहा कि खनन विभाग द्वारा अवैध खनन गतिविधियों को रोकने और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और विभिन्न स्थानों पर निरंतर छापे मारे जा रहे हैं।

Punjab News: अवैध खनन के विरुद्ध विभाग की बड़ी कार्रवाई, खनन में इस्तेमाल की जा रही मशीन और टिपर काबू; परचा दर्ज
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज कहा कि खनन विभाग द्वारा अवैध खनन गतिविधियों को रोकने और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और विभिन्न स्थानों पर निरंतर छापे मारे जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इसी मुहिम के तहत खनन विभाग की टीम द्वारा आज सुबह लुधियाना ज़िले के गांव रसूलपुर में गश्त के दौरान अवैध खनन गतिविधि के लिए इस्तेमाल की जा रही एक पोकलेन मशीन और एक टिपर को मौके पर काबू किया गया। विभागीय टीम ने तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाते हुए पोकलेन मशीन और टिपर को पुलिस के हवाले कर दिया।

खनन विभाग की बड़ी कार्रवा

इस मामले में पुलिस द्वारा थाना लाढोवाल में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत एफ.आई.आर. नंबर-200 दर्ज की गई है। बरिंदर कुमार गोयल ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी नियमों का उल्लंघन करके खनन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

उन्होंने कहा कि खनन विभाग द्वारा इलाके में लगातार गश्त, चेकिंग और निगरानी की जा रही है और अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह मुहिम भविष्य में भी पूरी सख़्ती से जारी रहेगी।