Tuesday, 16 June 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की कोशिश, युवक गिरफ्तार; सीसीटीवी में कैद हुई घटना
डेली संवाद, मोगा।
Punjab News: पंजाब के मोगा के धर्मकोट कस्बे की चुग्गा बस्ती स्थित गुरुद्वारा धर्म की पौड़ी में बेअदबी की कोशिश का मामला सामने आया है। एक युवक ने गुरुद्वारा परिसर में घुसकर शीशा तोड़ दिया और अंदर सुखासन स्थल तक पहुंच गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे ग्रंथी ज्ञानी बलदेव सिंह नितनेम के बाद गुरुद्वारा साहिब को ताला लगाकर घर लौट गए थे। इसी दौरान एक युवक परिसर में घुस आया और खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश कर गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले गोलक के पास पहुंचकर छेड़छाड़ की और फिर सुखासन स्थल तक चला गया।