Wednesday, 03 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: पंजाब में ऑस्ट्रेलियाई नागरिक रहस्यमयी ढंग से लापता, बेटी ने सीएम से मांगी मदद, पुलिस ने दर्ज की FIR
डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab News: पंजाब के जिला अमृतसर (Amritsar) में एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक के कथित तौर पर लापता होने की खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यह व्यक्ति 22 मई से लापता है, जिससे काफी चर्चा और अटकलें लगाई जा रही हैं।
वहीं पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और पुलिस स्टेशन में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत प्राप्त होने पर जांच शुरू कर दी गई है और मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।