Skip to content

Punjab News: पंजाब में ऑस्ट्रेलियाई नागरिक रहस्यमयी ढंग से लापता, बेटी ने सीएम से मांगी मदद, पुलिस ने दर्ज की FIR

पंजाब में लापता ऑस्ट्रेलियाई नागरिक के मामले में बड़ी अपडेट
पंजाब में लापता ऑस्ट्रेलियाई नागरिक के मामले में बड़ी अपडेट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के जिला अमृतसर (Amritsar) में एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक के कथित तौर पर लापता होने की खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यह व्यक्ति 22 मई से लापता है, जिससे काफी चर्चा और अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और पुलिस स्टेशन में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत प्राप्त होने पर जांच शुरू कर दी गई है और मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।

अफवाहों पर विश्वास न करें

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं और संदिग्धों की तलाश जारी है। जांच दल विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रहा है और उम्मीद है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने जनता से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर विश्वास न करने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बता दे कि 22 मई को 66 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई नागरिक सुनील शर्मा अमृतसर में लापता हो गए थे। वे वहां एक प्रॉपर्टी की बिक्री के सिलसिले में गए थे। शर्मा का मोहाली में भी एक घर है। ऑस्ट्रेलिया में उनके परिवार का 22 मई से शर्मा से कोई संपर्क नहीं हो पाया है, क्योंकि उनका फोन लगातार बंद आ रहा है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस की जांच के अनुसार, सुनील शर्मा का भाई सनी शर्मा इस मामले में मुख्य संदिग्ध है। सनी भी अपने परिवार के साथ लापता हो गया है। एक वीडियो संदेश में, सुनील शर्मा की बेटी सुरभि शर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री से अपने पिता को ढूंढ़ने में मदद करने की अपील की।