Skip to content

Himachal Entry Tax: हिमाचल एंट्री टैक्स विवाद: निहंगों ने पंजाब-हिमाचल सीमा पर शुरू किया ‘खालसा एंट्री टैक्स'

Himachal Entry Tax
Himachal Entry Tax
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पठानकोट। Himachal Entry Tax: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में एंट्री टैक्स विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। किरतपुर साहिब-मनाली राजमार्ग पर हिमाचल प्रदेश के एंट्री टैक्स को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके विरोध में निहंग संगठन ने आज से 'खालसा एंट्री कर' लगाने का फैसला किया है। बता दे कि हिमाचल सरकार के एंट्री टैक्स के विरोध में पंजाब में निहंगों ने खालसा टैक्स की वसूली शुरू कर दी है। इसकी अगुआई निहंग संगठन तरना दल कर रहा है।

'खालसा एंट्री टैक्स' लगाने की घोषणा

पंजाब सरकार द्वारा किसी भी तरह का 'पंजाब एंट्री टैक्स' लागू करने से पहले ही, निहंग सिंह संगठन ने आज पंजाब की सीमा के भीतर, विशेष रूप से पंजाब-हिमाचल सीमा के पास मोड़ा क्षेत्र में 'खालसा एंट्री टैक्स' लगाने की घोषणा कर दी है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

तरना दल के निहंग अच्छर सिंह ने कहा कि कार समेत छोटी गाड़ियों से 100 रुपए, छोटे कॉमर्शियल वाहनों से 200 रुपए और बड़ी गाड़ियों से 300 से 500 रुपए की वसूली की जा रही है। इसके अलावा दोपहर 3 बजे तक इसी हाईवे पर गांव मोड़ा के पास रोड भी जाम की जाएगी।