Monday, 26 May 2025
देश
Bank Holidays: जून में कुल 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब-कहां रहेंगे बंद
डेली संवाद, चंडीगढ़। Bank Holidays:
जून का महीना बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है और अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़ा कोई काम करना है तो पहले ही जान लें कि आपके शहर में बैंक कब-कब और क्यों बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
भारतीय रिजर्व बैंक (
RBI
) द्वारा बैंक की छुट्टियों की सूची पहले ही जारी कर दी गई है। बता दे कि आरबीआई के अनुसार जून महीने में बैंक कुल 13 दिन बंद रहेंगे। रविवार, 1 जून यानि रविवार को बैंकों का साप्ताहिक अवकाश है और इस कारण देश भर के सभी बैंक बंद होंगे।
वहीं इसके साथ ही ईद उल अज़हा यानी बकरीद शुक्रवार, 6 जून 2025 को है और इस अवसर पर तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में बैंक बंद रहेगा है। बकरीद ईद उल अजहा के अवसर पर शनिवार, 7 जून को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
इन दिनों बंद रहेंगे बैंक
- 8 जून साप्ताहिक अवकाश के कारण रविवार को बंद रहेगा।
- श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर मंगलवार, 10 जून को पंजाब में बैंक बंद रहेंगे।
- बुधवार, 11 जून को संत गुरु कबीर जयंती के अवसर पर गंगटोक और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
- शनिवार, 14 जून को महीने का दूसरा शनिवार होगा और इस अवसर पर देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
- रविवार, 15 जून को सभी बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
- 22 जून को साप्ताहिक अवकाश के चलते रविवार को देश के सभी बैंक बंद रहेंगे
- रथ यात्रा/कांग रथ यात्रा के अवसर पर शुक्रवार, 27 जून को इम्फाल और भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेंगे
- माह के चौथे शनिवार के अवसर पर शनिवार, 28 जून को सभी बैंक बंद रहेंगे।
- रविवार, 29 जून को साप्ताहिक अवकाश के कारण देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
- सोमवार, 30 जून को आइजोल में बैंक बंद रहेंगे।