ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 13 March 2025

Bank Holidays: होली पर इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने आपके शहर में खुले रहेंगे या बंद

डेली संवाद, चंडीगढ़। Bank Holidays: जैसे-जैसे होली (Holi) का त्योहार नजदीक आता है, देश भर में उत्साह की लहर दौड़ जाती है और साथ ही बैंकों की छुट्टियों को लेकर भी कई सवाल उठने लगते हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि होली के दौरान बैंक खुले रहेंगे या बंद रहेंगे। यहां हम आपको विस्तार से बताएंगे कि किस राज्य में कब और कितने दिनों की बैंक छुट्टियां होती हैं।

Holi
Holi

RBI द्वारा जारी बैंक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, मार्च 2025 में होली के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। कुछ राज्यों में 13 और 14 मार्च को होलिका दहन और होली पर बैंक बंद रहेंगे, जबकि कुछ जगहों पर तीसरे दिन यानी 15 मार्च को छुट्टी रहने की संभावना है।

  • 13 मार्च (गुरुवार)- होलिका दहन के कारण उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
  • 14 मार्च (शुक्रवार)- होली के दिन गुजरात, ओडिशा, चंडीगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार आदि कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 15 मार्च (शनिवार) - होली के दूसरे दिन त्रिपुरा, ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे, अन्य जगहों पर बैंक खुले रह सकते हैं।
  • 16 मार्च (रविवार)- वीकेंड पर देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।