Wednesday, 24 June 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में ट्रिपल मर्डर के बाद सुसाइड, युवक ने चाची, भाई और दोस्त को गोलियों से भूना; खुद भी दी जान
डेली संवाद, गुरदासपुर।
Punjab News: पंजाब (Punjab) में एक बार फिर ताबड़तोड़ गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक व्यक्ति ने अंधाधुंध फायरिंग कर अपनी चाची और नाबालिग चचेरे भाई और दोस्त की हत्या कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरदासपुर (Gurdaspur) के बटाला में मंगलवार देर रात एक व्यक्ति ने जहां जमीनी विवाद में अंधाधुंध फायरिंग कर अपनी चाची और नाबालिग चचेरे भाई की हत्या कर दी। यही नहीं, आरोपी ने उसे रोकने के लिए आगे आए अपने ही फौजी दोस्त को भी गोली मार दी।
आरोपी ने खुद के सिर में मारी गोली[/caption]
गोली मार आत्महत्या
इसके तुरंत बाद आरोपी ने खुद के सिर में भी गोली मार आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मनजोत सिंह नामक युवक ने कथित तौर पर जमीन विवाद के चलते अपनी सगी चाची हरजीत कौर और 12 वर्षीय चचेरे भाई हरि अमृतपाल सिंह को गोली मार दी। [caption id="attachment_21867" align="aligncenter" width="1200"]
आरोपी ने खुद के सिर में मारी गोली[/caption]