Skip to content

Punjab News: पंजाब में ट्रिपल मर्डर के बाद सुसाइड, युवक ने चाची, भाई और दोस्त को गोलियों से भूना; खुद भी दी जान

पंजाब में ट्रिपल मर्डर के बाद सुसाइड
पंजाब में ट्रिपल मर्डर के बाद सुसाइड
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में एक बार फिर ताबड़तोड़ गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक व्यक्ति ने अंधाधुंध फायरिंग कर अपनी चाची और नाबालिग चचेरे भाई और दोस्त की हत्या कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरदासपुर (Gurdaspur) के बटाला में मंगलवार देर रात एक व्यक्ति ने जहां जमीनी विवाद में अंधाधुंध फायरिंग कर अपनी चाची और नाबालिग चचेरे भाई की हत्या कर दी। यही नहीं, आरोपी ने उसे रोकने के लिए आगे आए अपने ही फौजी दोस्त को भी गोली मार दी।

गोली मार आत्महत्या

इसके तुरंत बाद आरोपी ने खुद के सिर में भी गोली मार आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मनजोत सिंह नामक युवक ने कथित तौर पर जमीन विवाद के चलते अपनी सगी चाची हरजीत कौर और 12 वर्षीय चचेरे भाई हरि अमृतपाल सिंह को गोली मार दी। [caption id="attachment_21867" align="aligncenter" width="1200"] आरोपी ने खुद के सिर में मारी गोली आरोपी ने खुद के सिर में मारी गोली[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसी दौरान उसका दोस्त प्रगट सिंह, जो सेना का जवान बताया जा रहा है, उसे रोकने के लिए आगे आया, लेकिन आरोपी ने उसे भी गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद मनजोत सिंह अपने घर पहुंचा और रसोई में जाकर खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में कुल चार लोगों की मौत हो गई। इन सभी की लाशें घर के अंदर, बाहर और आरोपी की लाश घर की किचन में मिली। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बटाला के डेड हाउस में रखवा दिया है। आज शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।