Friday, 19 June 2026
पंजाब
Punjab News: शराब फैक्टरी में लगी भयानक आग, उठा काला धुआं; लोगों को सांस लेने में हो रही दिक्कत
डेली संवाद, बठिंडा।
Punjab News: पंजाब में शराब फैक्ट्री में भयानक आग लगने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि बठिंडा के मसाना स्थित बीसीएल शराब फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।
मिली जानकारी के मुतबिक बठिंडा (Bathinda) के मसाना स्थित बीसीएल शराब फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री परिसर से घना काला धुआं उठा, जो आसपास के कई गांवों और इलाकों में फैल गया। इससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।