Skip to content

Punjab News: शराब फैक्टरी में लगी भयानक आग, उठा काला धुआं; लोगों को सांस लेने में हो रही दिक्कत

शराब फैक्टरी में लगी भयानक आग
शराब फैक्टरी में लगी भयानक आग
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब में शराब फैक्ट्री में भयानक आग लगने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि बठिंडा के मसाना स्थित बीसीएल शराब फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के मुतबिक बठिंडा (Bathinda) के मसाना स्थित बीसीएल शराब फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री परिसर से घना काला धुआं उठा, जो आसपास के कई गांवों और इलाकों में फैल गया। इससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।

आग पर पाया काबू

वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

स्थानीय निवासियों ने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की है। अस्थमा के मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इलाके की हवा की गुणवत्ता की तत्काल जांच करवाने और स्वास्थ्य संबंधी प्रबंध करने की मांग की है।