Tuesday, 14 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: पंजाब में मकान की छत गिरने से मां-बेटे की मौत, दो बेटियों की हालत गंभीर
डेली संवाद, बठिंडा।
Punjab News: पंजाब के बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में एक दर्दनाक हादसे में घर की छत गिरने से मां और उसके बेटे की मौत हो गई, जबकि परिवार की दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायल बहनों का इलाज एम्स बठिंडा में चल रहा है।
शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि लगातार हुई बारिश के कारण जर्जर मकान की छत कमजोर हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, नगर परिषद के सीवरेज विभाग में कार्यरत धर्म सिंह उर्फ काला अपने परिवार के साथ रात में घर के कमरे में सो रहे थे। रात करीब 11 बजे अचानक तेज धमाके के साथ कमरे की छत ढह गई।
मृतक वीरपाल कौर और बेटा अर्शदीप सिंह[/caption]
मां-बेटे की मौके पर मौत
आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। हादसे में धर्म सिंह की पत्नी वीरपाल कौर (40) और उनके 14 वर्षीय इकलौते बेटे अर्शदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। [caption id="attachment_23176" align="aligncenter" width="1200"]
मृतक वीरपाल कौर और बेटा अर्शदीप सिंह[/caption]