Tuesday, 23 September 2025
पंजाब
Punjab News: धान की निर्बाध और सुचारू खरीद की रिवायत इस साल भी बरकरार रखी जाएगी: मुख्यमंत्री
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पिछले तीन वर्षों में किसानों को फसल बेचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आने का दावा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) ने आज कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस साल भी राज्य सरकार पंजाब में सुचारू और समयबद्ध खरीद का इतिहास दोहराएगी।
[caption id="attachment_4226" align="aligncenter" width="800"]
CM Bhagwant Singh Mann[/caption]
CM Bhagwant Singh Mann[/caption]
राज्य सरकार हर संभव कदम उठा रही
आज यहां हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रहे खरीद कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि एक ओर धान की सुचारू और तत्काल खरीद सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार हर संभव कदम उठा रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों को समय पर भुगतान भी किया जा रहा है।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के किसानों को अपनी फसल मंडियों में बेचने में किसी भी तरह की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू हो चुकी है और 175 लाख मीट्रिक टन झोने की खरीद के लिए पहले ही व्यापक प्रबंध किए गए हैं।