Skip to content

Punjab News: धान की निर्बाध और सुचारू खरीद की रिवायत इस साल भी बरकरार रखी जाएगी: मुख्यमंत्री

Punjab News: धान की निर्बाध और सुचारू खरीद की रिवायत इस साल भी बरकरार रखी जाएगी: मुख्यमंत्री
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पिछले तीन वर्षों में किसानों को फसल बेचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आने का दावा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Mann ) ने आज कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस साल भी राज्य सरकार पंजाब में सुचारू और समयबद्ध खरीद का इतिहास दोहराएगी। [caption id="attachment_4226" align="aligncenter" width="800"] CM Bhagwant Singh Mann CM Bhagwant Singh Mann[/caption]

राज्य सरकार हर संभव कदम उठा रही

आज यहां हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रहे खरीद कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि एक ओर धान की सुचारू और तत्काल खरीद सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार हर संभव कदम उठा रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों को समय पर भुगतान भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के किसानों को अपनी फसल मंडियों में बेचने में किसी भी तरह की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू हो चुकी है और 175 लाख मीट्रिक टन झोने की खरीद के लिए पहले ही व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

फसल का दाना-दाना खरीदा जाएगा

धान की निर्बाध और सुचारू खरीद की वकालत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के किसानों की मेहनत से उगाई गई फसल का दाना-दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी किसान को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़े तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राज्य की खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि मौजूदा सत्र में धान की खरीद के लिए पूरी तरह तैयार रहें। उन्होंने कहा कि पंजाब मंडी बोर्ड ने खरीदी सत्र 2025-26 में झोने की खरीद के लिए 1822 नियमित खरीद केंद्रों को अधिसूचित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नोटिफ़ाइड मंडियां खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले विभाग, पंजाब को आवंटित की गई हैं। उन्होंने किसानों से भी अपील की गई कि वे अपनी फसल पूरी तरह सुखाकर मंडियों में लाएं ताकि उन्हें बिक्री में किसी भी प्रकार की देरी का सामना न करना पड़े।

फसल खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए कई उदाहरणीय पहल

धान का दाना-दाना खरीदने की राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे संपूर्ण खरीद प्रक्रिया की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करेंगे ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब में फसल खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए कई उदाहरणीय पहल की हैं। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर ठोस प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश की मंडियों में सुचारू और निर्बाध खरीद तथा खरीदे गए धान की तेज़ी से भुगतान सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों का धान बिना किसी देरी के खरीदा और भुगतान किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पूरी खरीद प्रक्रिया किसानों को किसी प्रकार की परेशानी दिए बिना पूरी की जाएगी।