ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 12 December 2025

Bhubaneswar Nightclub Fire: गोवा अग्निकांड के बाद इस नाईट क्लब में लगी भयानक आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Bhubaneswar Nightclub Fire: गोवा अग्निकांड के बाद इस नाईट क्लब में लगी भयानक आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार
डेली संवाद, भुवनेश्वर। Bhubaneswar Nightclub Fire: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि गोवा अग्निकांड के बाद एक बार फिर एक नाइट क्लब में भीषण आग लग गई है जिसकी लपटें दूर तक दिखाई दे रही है।

क्लब में भयानक आग

मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा के भुवनेश्वर ( Bhubaneswar ) में एक क्लब में भयानक आग लग गई है जिससे ग्राहकों, कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लग पड़े।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
बताया जा रहा है कि भुवनेश्वर (Bhubaneswar) के सत्य विहार इलाके में एक नाइट क्लब में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद वहां के लोग डर गए और मौके पर फायरब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंची।

आग की लपटें दूर तक दी दिखाई

वहीं इमारत से उठती घनी काली धुआं एवं आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं। आग की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अधिकारी जांच कर रहे हैं कि क्या यह आग इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट, किचन में कोई खराबी या किसी और कारण से लगी। फायरब्रिगेड के कर्मचारियों की तेज कार्रवाई की वजह से आग पास के भवनों तक नहीं फैल पाई। वहीं अब तक इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ है।