Bhubaneswar Nightclub Fire: गोवा अग्निकांड के बाद इस नाईट क्लब में लगी भयानक आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Muskaan Dogra
2 Min Read
Bhubaneswar Nightclub Fire
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, भुवनेश्वर। Bhubaneswar Nightclub Fire: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि गोवा अग्निकांड के बाद एक बार फिर एक नाइट क्लब में भीषण आग लग गई है जिसकी लपटें दूर तक दिखाई दे रही है।

क्लब में भयानक आग

मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा के भुवनेश्वर (Bhubaneswar) में एक क्लब में भयानक आग लग गई है जिससे ग्राहकों, कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लग पड़े।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

बताया जा रहा है कि भुवनेश्वर (Bhubaneswar) के सत्य विहार इलाके में एक नाइट क्लब में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद वहां के लोग डर गए और मौके पर फायरब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंची।

आग की लपटें दूर तक दी दिखाई

वहीं इमारत से उठती घनी काली धुआं एवं आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं। आग की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

अधिकारी जांच कर रहे हैं कि क्या यह आग इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट, किचन में कोई खराबी या किसी और कारण से लगी। फायरब्रिगेड के कर्मचारियों की तेज कार्रवाई की वजह से आग पास के भवनों तक नहीं फैल पाई। वहीं अब तक इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *