Saturday, 13 June 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में AC रिपेयर के दौरान बड़ा धमाका, 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
डेली संवाद, बरनाला।
Punjab News: पंजाब (Punjab) में AC (एयर कंडीशनर) की मरम्मत के दौरान एक भयानक हादसा हो गया है जिसमें एक युवक की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला बरनाला (Barnala) के केसी रोड स्थित गली नंबर 11 में एयर कंडीशनर की मरम्मत के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। काम करते समय अचानक हुए जोरदार धमाके में 25 वर्षीय मैकेनिक सिकंदर सिंह की मौत हो गई।