Skip to content

Punjab News: पंजाब में AC रिपेयर के दौरान बड़ा धमाका, 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

मृतक सिकंदर सिंह की फाइल फोटो
मृतक सिकंदर सिंह की फाइल फोटो
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, बरनाला। Punjab News: पंजाब (Punjab) में AC (एयर कंडीशनर) की मरम्मत के दौरान एक भयानक हादसा हो गया है जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला बरनाला (Barnala) के केसी रोड स्थित गली नंबर 11 में एयर कंडीशनर की मरम्मत के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। काम करते समय अचानक हुए जोरदार धमाके में 25 वर्षीय मैकेनिक सिकंदर सिंह की मौत हो गई।

मची अफरा-तफरी

बताया जा रहा है कि सिकंदर सिंह अपने साथियों के साथ एक घर में खराब AC ठीक करने गया था। मरम्मत के दौरान अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

घायल हालत में सिकंदर सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कंप्रेसर में गैस प्रेशर बढ़ने या तकनीकी खराबी के कारण यह धमाका हुआ हो सकता है।