ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 05 October 2026

Bihar Bus Accident: रामलला के दर्शन के लिए आयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस के साथ भीषण हादसा, मची चीख-पुकार

Bihar Bus Accident: रामलला के दर्शन के लिए आयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस के साथ भीषण हादसा, मची चीख-पुकार

डेली संवाद, बक्सर। Bihar Bus Accident: बिहार के बक्सर जिले में सोमवार तड़के एक बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसा सुबह करीब चार बजे वीर कुंवर सिंह पुल पर हुआ, जिसमें तेलंगाना से आए 22 श्रद्धालु घायल हो गए। ये सभी श्रद्धालु गया जी में पितृपक्ष मेले के दौरान पिंडदान की रस्म पूरी करने के बाद अयोध्या जा रहे थे।

यह भी पढ़े: Liquor Shop: मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, सूबे में 3 साल तक नहीं खुलेंगे शराब के नए ठेके, जाने वजह

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश की नरही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया।

बक्सर के SDPO गौरव पांडेय के मुताबिक, सभी घायल खतरे से बाहर हैं। टक्कर के कारण बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यातायात बहाल, जांच जारी

दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बस को पुल से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य कर दिया गया। पुलिस ने हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर बस की ट्रक से टक्कर किन परिस्थितियों में हुई।