Skip to content

Liquor Shop: मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, सूबे में 3 साल तक नहीं खुलेंगे शराब के नए ठेके, जाने वजह

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में अगले तीन वर्षों तक शराब की कोई नई दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Liquor Shop: मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, सूबे में 3 साल तक नहीं खुलेंगे शराब के नए ठेके, जाने वजह
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, ओडिशा। Liquor Shop: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य में नशे के खिलाफ सरकार की सख्त नीति को दोहराते हुए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्षों तक राज्य में शराब की कोई नई दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने लोगों से नशीले पदार्थों के खिलाफ मिलकर अभियान चलाने की अपील की है।

माझी रविवार को पुलिस आयुक्तालय की ओर से आयोजित जन-जागरूकता कार्यक्रम ‘जीवन जिंदाबाद-2.0’ में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘नशा-मुक्त भारत’ अभियान से जुड़ी पुलिस आयुक्तालय की एक विशेष वेबसाइट भी लॉन्च की है।

 ड्रग्स की तस्करी पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे की समस्या का असर केवल इसका सेवन करने वाले व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे परिवार और समाज भी प्रभावित होते हैं। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के खिलाफ अपराध और हिंसा के मामलों में नशीले पदार्थों की भूमिका को गंभीर चिंता का विषय बताया।

यह भी पढ़ें: मैरिटन होटल को अवैध बताकर खाली करवाने वाले नगर निगम के अफसर हुए 'लाचार'

माझी ने पुलिस को शराब के साथ गांजा, अफीम तथा सिंथेटिक ड्रग्स जैसे मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर भी चिंता जताई है।

स्कूल-कॉलेजों को नशामुक्त बनाने की तैयारी

मुख्यमंत्री के मुताबिक, राज्य में अवैध शराब और नकली शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए स्थानीय प्रशासन की जवाबदेही तय की गई है। सरकार ने तंबाकू और निकोटीन वाले पान मसाला तथा गुटखा के उत्पादन और बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया है। इसके अलावा स्कूलों और कॉलेजों को नशामुक्त क्षेत्र बनाने की दिशा में भी कदम उठाए गए हैं।