Skip to content

Accidnet News: फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर पलटी बस, LPU छात्र समेत 3 की मौत और कई घायल

पंजाब के नवांशहर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बंगा के पास गांव मजारी में एक प्राइवेट बस बेकाबू होकर फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस रोड पर पलट गई।

Accidnet News: फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर पलटी बस, LPU छात्र समेत 3 की मौत और कई घायल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, नवांशहर। Accidnet News: पंजाब के नवांशहर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बंगा के पास गांव मजारी में एक प्राइवेट बस बेकाबू होकर फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस रोड पर पलट गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा सोमवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बस मनाली से अमृतसर जा रही थी और इसमें करीब 25 यात्री सवार थे। इनमें लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के कुछ छात्र भी शामिल थे।

नींद की झपकी से बेकाबू हुई बस

प्रारंभिक जांच के अनुसार, बंगा ओवरब्रिज से उतरते समय चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके कारण बस अनियंत्रित हो गई। बस ने फ्लाईओवर की रेलिंग को तोड़ दिया और नीचे सर्विस रोड पर जाकर पलट गई।

हादसा इतना भीषण था कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

महिला, ड्राइवर और LPU छात्र की मौत

पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों में एक महिला, बस चालक और LPU का एक छात्र शामिल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

हालांकि, पुलिस की ओर से सभी मृतकों की पहचान की आधिकारिक जानकारी अभी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिए हैं।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे की सूचना मिलते ही बंगा पुलिस और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

मौके पर DSP समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और हादसे की जांच शुरू कर दी। पुलिस बस में सवार सभी यात्रियों की जानकारी जुटा रही है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया हादसे का मंजर

प्रत्यक्षदर्शी सतनाम सिंह ने बताया कि उनका भतीजा सुबह जिम जाने के लिए निकला था। पेट्रोल खत्म होने के बाद वह पेट्रोल पंप की तरफ गया। इसी दौरान उसके सामने अचानक बस हादसे का शिकार हो गई।

उन्होंने बताया कि बस पलटने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में मदद की। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस कर रही हादसे की जांच

जांच अधिकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ड्राइवर को नींद की झपकी आने की बात सामने आई है। हालांकि, हादसे की पूरी वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

पुलिस बस में सवार यात्रियों, मृतकों और घायलों की पूरी जानकारी जुटा रही है। हादसे को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।