ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 08 July 2025

Bitchat App: अब बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे चैट! WhatsApp को टक्कर देगा BitChat

Bitchat App: अब बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे चैट! WhatsApp को टक्कर देगा BitChat
डेली संवाद, चंडीगढ़। Bitchat App: जब मैसेजिंग ऐप्स की बात आती है, तो सबसे पहले दिमाग में व्हाट्सएप का नाम आता है, लेकिन यह संभव है कि निकट भविष्य में यह एकमात्र लोकप्रिय ऐप न रहे।

इंटरनेट की नहीं होगी जरूरत

ऐसा इसलिए क्योंकि ट्विटर के पूर्व सीईओ Jack Dorsey ने एक ऐसा ऐप बनाया है जिसके लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी। डोर्सी बिटचैट ( Bitchat ) नामक ऐप पर काम कर रहे हैं, जो ब्लूटूथ तकनीक का इस्तेमाल करता है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

इस मैसेजिंग ऐप की खास बात यह है कि इसका यूज करने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं है। WhatsApp और टेलीग्राम जैसे लोकप्रिय ऐप्स के लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होती है। वहीं, Bitchat के जरिए बिना इंटरनेट के इंस्टेंट मैसेजिंग का मजा उठा पाएंगे। यह ऐप ब्लूटूथ का यूज करके बिना इंटरनेट के भी मैसेज भेज और रिसीव कर सकता है।

बिटचैट एक डिसेंट्रलाइज्ड प्लेटफॉर्म

बता दें कि ब्लूस्काई की तरह ही बिटचैट भी एक डिसेंट्रलाइज्ड प्लेटफॉर्म है। इसका मतलब है कि इसका कोई केंद्रीय सर्वर नहीं है। एक्स पर एक पोस्ट में डोरसी ने कहा कि नया मैसेजिंग ऐप "ब्लूटूथ मेश नेटवर्क, रिले और स्टोर और फ़ॉरवर्ड मॉडल, मैसेज एन्क्रिप्शन मॉडल और कुछ अन्य चीजों" में उनका प्रयोग था और यह "आईआरसी वाइब्स" देता है।

ऐसा करेगा काम

बता दें कि टोरेंट की तरह ही Bitchat भी डिसेंट्रलाइज्ड पीयर-टू-पीयर नेटवर्क टेक्नोलॉजी का यूज करता है। बिटचैट आस-पास के ब्लूटूथ इनेबल डिवाइस के बीच एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन की सुविधा देता है। इसका मतलब यह है कि आप अपने आस पास वाले ऐसे डिवाइस को ऐप के जरिए मैसेज कर सकते हैं, जिनका ब्लूटूथ ऑन है। बिटचैट सीधे एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस को मैसेज भेजता है, नेटवर्क पर प्रत्येक डिवाइस अपने आप में एक नोड के रूप में काम करता है।