इंटरनेट की नहीं होगी जरूरत
ऐसा इसलिए क्योंकि ट्विटर के पूर्व सीईओ Jack Dorsey ने एक ऐसा ऐप बनाया है जिसके लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी। डोर्सी बिटचैट ( Bitchat ) नामक ऐप पर काम कर रहे हैं, जो ब्लूटूथ तकनीक का इस्तेमाल करता है।यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित
इस मैसेजिंग ऐप की खास बात यह है कि इसका यूज करने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं है। WhatsApp और टेलीग्राम जैसे लोकप्रिय ऐप्स के लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होती है। वहीं, Bitchat के जरिए बिना इंटरनेट के इंस्टेंट मैसेजिंग का मजा उठा पाएंगे। यह ऐप ब्लूटूथ का यूज करके बिना इंटरनेट के भी मैसेज भेज और रिसीव कर सकता है।बिटचैट एक डिसेंट्रलाइज्ड प्लेटफॉर्म
बता दें कि ब्लूस्काई की तरह ही बिटचैट भी एक डिसेंट्रलाइज्ड प्लेटफॉर्म है। इसका मतलब है कि इसका कोई केंद्रीय सर्वर नहीं है। एक्स पर एक पोस्ट में डोरसी ने कहा कि नया मैसेजिंग ऐप "ब्लूटूथ मेश नेटवर्क, रिले और स्टोर और फ़ॉरवर्ड मॉडल, मैसेज एन्क्रिप्शन मॉडल और कुछ अन्य चीजों" में उनका प्रयोग था और यह "आईआरसी वाइब्स" देता है।my weekend project to learn about bluetooth mesh networks, relays and store and forward models, message encryption models, and a few other things. bitchat: bluetooth mesh chat...IRC vibes. TestFlight: https://t.co/P5zRRX0TB3 GitHub: https://t.co/Yphb3Izm0P pic.twitter.com/yxZxiMfMH2
— jack (@jack) July 6, 2025