Saturday, 18 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Blast In Factory: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की मौत; RAF जवानों ने संभाला मोर्चा
डेली संवाद, अहमदाबाद।
Blast In Factory: अहमदाबाद के वस्त्राल इलाके में शनिवार को एक अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 8 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज लगभग 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 25 कर्मचारी काम कर रहे थे।
यह दुर्घटना रामोल से गटराड जाने वाले मार्ग पर महमूदपुरा टैलेंट के पास स्थित एक खुले मैदान में हुई, जहां पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। घटनास्थल के समीप रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) का कैंप भी मौजूद है। धमाके की आवाज सुनते ही RAF के जवान मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां और एम्बुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंचीं। घायलों को तत्काल एलजी अस्पताल और असरवा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
[caption id="attachment_23529" align="aligncenter" width="1200"]
Blast In Cracker Factory in Ahmedabad[/caption]
Blast In Cracker Factory in Ahmedabad[/caption]
Blast In Cracker Factory in Ahmedabad[/caption]
लाइसेंस रद्द होने के बावजूद फैक्ट्री कैसे चलती रही?
जॉइंट पुलिस कमिश्नर जयपाल सिंह राठौड़ के अनुसार, मेहुल डोडिया नामक व्यक्ति इस पटाखा फैक्ट्री का संचालन कर रहा था। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री का लाइसेंस पहले ही रद्द किया जा चुका था, इसके बावजूद यहां अवैध रूप से पटाखों का निर्माण जारी था। खुले मैदान में तिरपाल और पत्तों की अस्थायी बाड़ बनाकर विस्फोटक सामग्री तैयार की जा रही थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फैक्ट्री के संचालन में हुई लापरवाही की भी पड़ताल की जा रही है।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि लाइसेंस रद्द होने के बावजूद फैक्ट्री कैसे चलती रही। नियमों के अनुसार, लाइसेंस निरस्त होने पर प्रशासन को फैक्ट्री सील कर वहां मौजूद बारूद और विस्फोटक सामग्री जब्त करनी चाहिए थी, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं किया गया। इसके चलते गंभीर प्रशासनिक लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। [caption id="attachment_23530" align="aligncenter" width="1200"]
Blast In Cracker Factory in Ahmedabad[/caption]