ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 15 March 2025

Bomb Blast: सेना के काफिले पर हमला, हमले में कई सैनिक घायल

Bomb Blast: सेना के काफिले पर हमला, हमले में कई सैनिक घायल

डेली संवाद, पाकिस्तान। Bomb Blast: बलूचिस्‍तान (Balochistan) द्वारा जाफर एक्‍सप्रेस ट्रेन हाइजैक के सदमे से पाकिस्‍तान आर्मी अभी उभर भी नहीं पाई थी कि आज एक बार फिर शाहबाज शरीफ के देश में सेना पर बड़ा आतंकी हमला हो गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

बलूचिस्‍तान के तुर्बत शहर के पास सेना के काफिले पर यह हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि आईईडी ब्‍लास्‍ट की मदद से यह हमला किया गया। हमले में कई जवानों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।

चीन को निशाना बनाते किया गया हमला

फिलहाल घायल सैनिकों को अस्‍पताल ले जाया जा रहा है। इस बार यह हमला चीन को निशाना बनाते हुए किया गया है। दरअसल, CPEC यानी चीन पाकिस्‍तान इकोनॉमिक कॉरिडोर पर पाकिस्‍तान की आर्मी को निशाना बनाया गया है।

CPEC की सुरक्षा को लेकर चीन हमेशा से ही परेशान रहा है। पहले ही सीपेक और पाकिस्‍तान में अन्‍य परियोजनाओं में काम कर रहे चीनी नागरिकों पर बलूच लिब्रेशन फ्रंट (BLA) और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्‍तान (TTP) द्वारा हमला किया जा चुका है।