Thursday, 28 August 2025
देश
Building Collapse: अवैध रूप से बनी चार मंजिला इमारत ढही, 15 लोगों की मौत, कई घायल
डेली संवाद, पालघर।
Building Collapse in Virar Maharashtra News Update: शहर में बड़ा हादसा हुआ है। अवैध रूप से बनी चार मंजिला ढहने से 15 लोगों की मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। यह दिल दहलाने वाला हादसा महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर (Palghar) जिले के विरार में हुआ है।
महाराष्ट्र
(Maharashtra)
के पालघर (Palghar) के विरार (Virar) में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जोर-शोर से चल रहा है। यह हादसा सुबह करीब 12:05 बजे हुआ, जब रामाबाई अपार्टमेंट का पिछला हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। इस इमारत को 2012 में बनाया गया था, लेकिन यह पूरी तरह गैरकानूनी थी।
[caption id="attachment_83166" align="aligncenter" width="1200"]
Building Collapse in Virar News Update[/caption]
Arrested[/caption]
Building Collapse in Virar News Update[/caption]
बिल्डर गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद पुलिस ने इमारत के बिल्डर को हिरासत में ले लिया है। वसई-विरार नगर निगम (VVMC) की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह
नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की दो टीमें मौके पर राहत कार्य में जुटी हैं। पालघर की जिला कलेक्टर इंदु रानी जाखड़ ने बताया कि मलबे में अभी और लोगों के फंसे होने की आशंका है। [caption id="attachment_74247" align="aligncenter" width="1200"]
Arrested[/caption]