Skip to content

Building Collapse: अवैध रूप से बनी चार मंजिला इमारत ढही, 15 लोगों की मौत, कई घायल

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पालघर। Building Collapse in Virar Maharashtra News Update: शहर में बड़ा हादसा हुआ है। अवैध रूप से बनी चार मंजिला ढहने से 15 लोगों की मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। यह दिल दहलाने वाला हादसा महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर (Palghar) जिले के विरार में हुआ है। महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर (Palghar) के विरार (Virar) में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जोर-शोर से चल रहा है। यह हादसा सुबह करीब 12:05 बजे हुआ, जब रामाबाई अपार्टमेंट का पिछला हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। इस इमारत को 2012 में बनाया गया था, लेकिन यह पूरी तरह गैरकानूनी थी। [caption id="attachment_83166" align="aligncenter" width="1200"] Building Collapse in Virar News Update Building Collapse in Virar News Update[/caption]

बिल्डर गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद पुलिस ने इमारत के बिल्डर को हिरासत में ले लिया है। वसई-विरार नगर निगम (VVMC) की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की दो टीमें मौके पर राहत कार्य में जुटी हैं। पालघर की जिला कलेक्टर इंदु रानी जाखड़ ने बताया कि मलबे में अभी और लोगों के फंसे होने की आशंका है। [caption id="attachment_74247" align="aligncenter" width="1200"] Arrested Arrested[/caption]

गैरकानूनी इमारत

रामाबाई अपार्टमेंट में कुल 50 फ्लैट थे, जिनमें से 12 फ्लैट उस हिस्से में थे जो ढह गया। VVMC ने साफ किया कि यह इमारत बिना इजाजत बनाई गई थी। इस हादसे ने कई परिवारों को बेघर कर दिया है। प्रभावित लोगों को फिलहाल चंदनसर समाजमंदिर में ठहराया गया है, जहां उन्हें खाना, पानी, दवाइयां और दूसरी जरूरी चीजें मुहैया कराई जा रही हैं।