ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 21 March 2025

Canada News: कनाडा भेजी पत्नी के बदले तेवर, पति को ऐसा दिया झटका कि पैरों तले खिसकी जमीन

Canada News: कनाडा भेजी पत्नी के बदले तेवर, पति को ऐसा दिया झटका कि पैरों तले खिसकी जमीन

डेली संवाद, लुधियाना। Canada News: पंजाब (Punjab) से आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते है यहां विदेश पहुंचकर पत्नियों के तेवर बदल जाते है और जिस पति ने पैसे लगाकर विदेश भेजा होता है उनको अपने पास बुलाने के लिए मना कर देती है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

दरअसल पंजाब (Punjab) के ज्यादातर लोग बाहर जाकर बसना चाहते है लेकिन जब लड़का या लड़की किसी कारण खुद विदेश नहीं जा सकते तो वह ऐसे पार्टनर से शादी कर लेते है जो उनको विदेश लेकर जाने में मदद कर सकते है।

Canada News
Canada News

पंजाब में बहुत सारे ऐसे लड़के है जो शादी करने के बाद पैसे लगाकर पत्नियों को विदेश भेजते है ताकि वह उसको भी अपने पास बुलाएगी लेकिन बहुत बार ऐसा होता है लड़की विदेश पहुंचने के बाद बदल जाती है और लड़के को अपने पास बुलाने से मना कर देती है।

लड़की और उसके माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज

ऐसा ही एक मामला लुधियाना से सामने आ रहा है। यहां 23 लाख लगाकर कनाडा (Canada) भेजी बहु के तेवर बदल दिए और तलाक का केस दायर कर दिया। इस मामले में पंजाब पुलिस ने लड़की और उसके माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

PR In Canada

20 अगस्त 2024 को शिमलापुरी के रहने वाले गुरचरण सिंह ने लुधियाना पुलिस कमिश्नर के सामने अपने बेटे के ससुराल वालों पर धोखाधड़ी समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। गुरचरण सिंह ने बताया कि उनके बेटे मनप्रीत सिंह की शादी 2020 को पुलिस कॉलोनी तरनतारन की रहने वाली हरप्रीत कौर के साथ हुई थी।

शादी के बाद उन्होंने 23 लाख रुपए लगाकर अपनी बहू को स्टडी वीजा (Study Visa) पर कनाडा भेजा और कुछ समय बाद उनका बेटा भी उसके साथ कनाडा चला गया। गुरचरण सिंह ने बताया कि मनप्रीत के कनाडा जाने के बाद उसकी पत्नी ने पी.आर. फाइल दाखिल करने के बजाय कोर्ट में तलाक का केस दायर कर दिया।